पीआरवी 1493 द्वारा मारपीट में घायल 02 व्यक्तियों को पहुँचाया गया अस्पताल –
संतकबीरनगर
पीआरवी 1493 को थाना बखिर क्षेत्रान्तर्गत इवेन्ट संख्या 09806 से कालर ने दो पक्षों के मारपीट / विवाद में 02 व्यक्तियों के घायल होने के सम्बन्ध में सूचना दिया । सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल 04 मिनट में पहुँचकर विवाद को शांत कराकर मारपीट में घायल व्यक्तियों को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र भेजवाया गया तथा दोनों पक्षों के व्यक्तियों को विधिक कार्यवाही हेतु थाना बखिरा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर विवाद को शांत कराकर मारपीट में घायल व्यक्तियों को अस्पताल भेजवाकर उनकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई। ।
पीआरवी स्टाफ – मु0आ0 रामकुशल सिंह, आरक्षी धर्मेन्द्र यादव, हो0चा0 महेन्द्र यादव ।
- “संगठन की मजबूती ही समाज के सम्मान और अधिकारों की सबसे बड़ी ताकत” — अजय शंकर श्रीवास्तव, राष्ट्रीय अध्यक्ष
- पालिसी निरस्त कर 10.45 लाख ब्याज के साथ अदा करे बीमा कंपनी
- लापरवाही पूर्वक आपरेशन, हॉस्पिटल को सात लाख ब्याज समेत अदा करने का आदेश
- नगर पालिका परिषद खलीलाबाद शहर के टाउन 2 में लगातार बिजली की कटौती से जनता बेहाल
- मोटरसाइकिल देने की सजा भुगत रहा हूँ साहब, छुड़ा दीजिए