परवेज अहमद नगर अध्यक्ष और रविन्द्र यादव नगर महा सचिव बनाये गये
गौहर अली ।
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गौहर अली खां ने समाजवादी पार्टी के सक्रिय एवं जुझारू संघर्षशील कार्यकर्ता नगर में मजबूत पकड़ और नगर की जन समस्या को लेकर संघर्ष करने वाले दो दो बार नगर अध्यक्ष रह चुके परवेज अहमद पर भरोसा करते हुए तीसरी बार नगर की कमान सौंपी है और खलीलाबाद नगर अध्यक्ष घोषित किया है ।वहीं समाजवादी पार्टी ने जुझारू एवं संघर्षशील कार्यकर्ता रविन्द्र यादव पर भरोसा करते हुये नगर महा सचिव के पद से नवाजा है।समाजवादी पार्टी के नव निउक्त नगर अध्यक्ष से बात करने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए एवं जिला अध्यक्ष गौहर अली खां का आभार प्रकट करते हुए
कहा कि हमेशा से सपा की राजनीति करता रहा हूँ और करता रहुंगा एवं नगर की जनता की किसी भी समस्या को लेकर हमेशा संघर्ष करता रहा हूँ और करता रहुंगा।आगे उन्होंने कहा कि नगर की बहुत सारी जटिल सम्सयायें हैं जो मेरे लक्ष्य में हैं उन समस्याओं पर अपने माहा सचिव रविन्द्र यादव जी एवं नगर कमेटी के साथ बैठक कर राय मशवरा कर के उन सारी समस्याओं पर संघर्ष किया जायेगा जो जन हित में हैं।उन्होंने आगे कहा कि मैं पुनः अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी एवं खास तौर से जिला अध्यक्ष गौहर अली खां और जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता एवं शुक्रिया अदा करता हूँ।
- सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों का कराएं निस्तारण
- दवा-इलाज में खर्च रुपए 2.87 लाख के साथ 60 अतिरिक्त भुगतान करने का आदेश
- ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों ने फार्मासिस्ट संघ के बंद को दिया जोरदार समर्थन, उत्तर प्रदेश में लाखों मरीज प्रभावित
- डीएम द्वारा निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का किया गया स्थलीय निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
- 20 मई 2026 को लगायी जाएगी सचल ग्राम न्यायलय

