ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद ने ब्लाक कर्मचारियों में बांटा मास्क, सैनेटाइज़र
लोगों से लाकडाउन तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील

संतकबीरनगर। शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख ने ब्लाक के कर्मचारियों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, सैनेटाइजर सहित अन्य चीज़ों का वितरण किया।
सेमरियावां ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद ने शुक्रवार को सेमरियावां ब्लाक परिसर में ब्लाक के सभी कर्मचारियों में नोवल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मास्क, गलब्ज़, डेटाल साबुन तथा सैनेटाइज़र का वितरण किया।
इस दौरान सेमरियावां ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद ने कहा कि वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से पूरा विश्व परेशान है। यह वायरस एक- दूसरे से फैलता है। इसलिए प्रधानमंत्री द्वारा घोषित लाकडाउन तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
उन्होंने कहा कि बेवजह घर से बाहर कदापि न निकलें। यदि किसी कारणवश बाहर आप बाहर जा रहे हैं तो मास्क तथा सैनेटाइज़र का प्रयोग अवश्य करें।
इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी आर.के. चतुर्वेदी, शशिभूषण पाण्डेय एडीओ(पं.), सूर्य प्रकाश चौधरी(एपीओ), अमरनाथ गुप्ता, अश्विनी कुमार सिंह, रजनी सिंह, अश्वनी गौतम, शिवमूरत मौर्या, प्रवीण यादव, शकील अहमद आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।