वैष्णव जनों ने मनाई जन्माष्टमी, भक्ति में डूबे।
संत कबीरनगर, उत्तर प्रदेश।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा के साथ हर्षोल्लास व श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। घर-मंदिरों में भगवान कृष्ण की आकर्षक झांकियां के दर्शन व भजन -कीर्तन का सिलसिला जारी रहा। घरों के साथ मंदिरों में वैष्णव जनों ने प्रभु का जन्मोत्सव मनाया। भगवान के जन्म के उपरांत श्रद्धालुओं ने हरे कृष्ण गोविंद हरे मुरारी..,नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल गाकर आराधना किया।। देर रात से सुबह तक झांकियों के दर्शन व भजन-कीर्तन का सिलसिला जारी रहा।जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव गणपति पूजन व कान्हा के विभिन्न लीलाओं का गुणगान कर किया गया। जैसे ही रात में 12 बजा समूचा वातावरण शंखनाद, जयघोष व भजनों से भक्ति मय हो उठा। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला गाकर श्रद्धालुओं ने आरती की।
खलीलाबाद के एवीएम स्कूल में भक्तों ने भजन-कीर्तन, गीत-संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच प्रभु की आराधना की। बाल रूप में राधा व श्रीकृष्ण आकर्षण का केंद्र रहे।। कृष्ण लीला , झांकी दर्शन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कीर्तन, बारह बजे रात्रि जन्मोत्सव के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
जन्माष्टमी-पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया है। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में मनमोहक झांकी सजाई गई।