
रिपोर्ट :- बब्लू
बस्ती जनपद में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय/माडल कॅरियर सेन्टर बस्ती एवं कार्यालय अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बभनान बाजार के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 18 अगस्त दिन शुकवार को पूर्वान्ह 11.00 बजे से नगर पंचायत परिसर बभनान में किया जायेंगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया कि उक्त मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियाँ प्रतिभाग करेंगी।
उन्होने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट, स्नातक, आई.टी.आई. व पालिटेक्निक उत्तीर्ण हो, उम्र 18 वर्ष से 30 वर्ष तक (पुरुष-महिला) हो, ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ निःशुल्क प्रतिभाग कर साक्षात्कार के माध्यम चयन होने हेतु सम्मिलित हो सकते है। जाबसीकर सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।