
कानपुर, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र मोहन अग्रवाल का जन्मदिन सिविल लाइंस स्थित होटल में आयोजित किया गया जिसमें भारी संख्या में व्यापारी गण उपस्थित हुए इस अवसर पर व्यापारियों के हित की लड़ाई करने वाली महिला सेविका अपर्णा जैन ने पूर्व कैबिनेट मंत्री को जन्मदिन पर फूल माला पहनाकर चांदी की थाली भेंट की अपर्णा जैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी कानपुर नगर की रीड की हड्डी जिनको लोग बाबूजी के नाम से पुकारते हैं इन्होंने समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के साथ समाजवादी पार्टी को कंधे से कंधा जोड़कर एक नई दिशा दिखाने का काम किया आज उनका जन्मदिन है सभी समाजवादी पार्टी के व्यापारी गण लंबी आयु की प्रार्थना करते हैं! जन्मदिन के अवसर पर नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, मोइन खान, नसरुद्दीन सिद्दीकी, मिंटू यादव, पूर्व विधायक रामकुमार, मोहम्मद शरीफ. नंदलाल जायसवाल, राजेंद्र जयसवाल, आदि लोग मौजूद रहे!