ग्राम प्रधान,सचिव,क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्रामीणों को करेगें जल प्रबंधन,स्वच्छ पेयजल के लिए जागरूक

(01 अगस्त 2023)
संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश के प्रत्येक गांव तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति व जल संरक्षण के लिए जल जीवन मिशन द्वारा प्रत्येक ब्लाक के ग्राम पंचायतों में सदस्य बनाये जा रहे हैं।जिसके क्रम में आज सेमरियावां ब्लॉक में चल रहा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जिला कोऑर्डिनेटर तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी ब्लॉकों के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में एक सदस्य नामित किया जा रहा है जिसके द्वारा ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल का उपयोग, जल की आपूर्ति, जल संरक्षण, पेय जल की खपत, जल आपूर्ति शुक्ल एकत्रित करना,व जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल आपूर्ति से संबंधित आने वाले अन्य कार्यो के विषय में प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र के साथ उन्हें बैग पेन पैड भी दिया गया जिससे वह गावो में जाकर जल जीवन मिशन के उद्देश्यों के बारे में ग्रामीणों को जागरुक कर अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपेगे। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक जनपद के 8 ब्लाकों में प्रशिक्षण कार्य पूरा हो गया है। अगला प्रशिक्षण सांथा ब्लॉक में होना है जिसकी शुरुआत जल्द ही कि जायेगी।
प्रशिक्षण के दौरान जल जीवन मिशन के ट्रेनर अखिलेश कुमार, अरविंद वर्मा,शुभम मिश्रा,दीपक यादव, जिला कॉर्डिनेटर तुषार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण लेने वाले सदस्य उपस्थित रहे।