
संत कबीर नगर 29 अप्रैल 2023 जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा आगामी उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव-2023 के दृष्टिगत जनपद के मॉडर्न प्राइमरी स्कूल मगहर, उच्च प्राथमिक विद्यालय मगहर प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय काजीपुर, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मगहर , आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज काजीपुर सहित विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया गया।
अधिकारीद्वय मतदान के दृष्टिगत बूथों पर की गई व्यवस्थाओं विद्युतीकरण, बाउंड्रीवाल, पानी की व्यवस्था, शौचालय आदि का जायजा लिया गया तथा मतदान केंद्र पर सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुधार हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
इस अवसर पर बलदाऊ जी शर्मा, पीआरओ पुलिस अधीक्षक उ0नि0 जितेन्द्र यादव , चौकी प्रभारी मगहर रजनीश राय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट