वकील अहमद सिद्दीकी


बस्ती,बनकटी………नगर पंचायत बनकटी के कार्यालय पर अधिशासी अधिकारी को (लिपिक) प्रवेश दूबे के माध्यम से ज्ञापन देते हुए सफाई कर्मी लक्ष्य फाउंडेशन के तहत कार्यरत सभी सफाई कर्मचारी ने कहा कि लगभग 3 महीने से उनको वेतन न मिल पाने के कारण उनका परिवार भुखमरी का शिकार हो रहा है। बार-बार अधिकारी के आश्वासन देने पर सभी सफाई कर्मी मजबूर होकर उन्होंने एक दिवसीय धरना व कार्य करने का बहिष्कार किया। सफाई कर्मचारी के अध्यक्ष रघुवीर पाल व कोषाध्यक्ष अजय चौधरी के नेतृत्व में सभी सफाई कर्मी नगर पंचायत बनकटी के कार्यालय पर एकत्र होकर एक दिवसीय कार्य का बहिष्कार कर अपनी मानदेय को लेकर मांग पत्र अधिशासी अधिकारी को देते हुए कहा कि अगर होली के पहले हम लोगों का मानदेय नहीं मिला तो हम लोग धरने पर बैठ कर कार्य का बहिष्कार कर,आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। और इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर अभिमन्यु पाल, अजय कुमार,विनोद गुप्ता, रामकिशुन,गोपाल,रामाज्ञा, अरुण कुमार, महेश,संतोष,कमलेश, सरजू रविदास,लालजी,विनोद गौतम, गुड्डू,ओम प्रकाश, रामप्रीत, मिथिलेश, मेवालाल सहित सभी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।