

संतकबीरनगर।
संतकबीरनगर की जनपदीय बेसिक बाल खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता में खलीलाबाद ब्लाक चैंपियन रहा। बघौली द्वितीय व पौली ब्लाक की टीम ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
प्राथमिक बालक वर्ग में नाथनगर आसिफ ने 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, कुश्ती में प्रथम तथा बालिका वर्ग में खलीलाबाद की अंशिका पांडेय में 50 मीटर, 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अर्जित करके चैंपियन रहे। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में हैंसर की अंशिका 100, 200 व 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान व बालक वर्ग में खलीलाबाद के शिवाकांत चक्र, गोला क्षेपण में प्रथम स्थान पाकर चैंपियन का पुरस्कार प्राप्त किया। प्राथमिक बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में नाथनगर के आसिफ व बेलहर के वाल्मिकी संयुक्त रूप से प्रथम, खलीलाबाद के हसनैन द्वितीय रहे। 400 मीटर में सूरज मेंहदावल व वाल्मिकी बेलहर प्रथम, आसिफ द्वितीय व दिव्यांशु तृतीय रहे। प्राथमिक वर्ग बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में पौली के पारासीर की संजना प्रथम, बघौली की रीना द्वितीय व तान्या तृतीय रही। उच्च प्राथमिक वर्ग के जिम्नास्टिक में खलीलाबाद के बयारा की टीम प्रथम रही। 400 मीटर दौड़ में खलीलाबाद की साक्षी सिंह प्रथम, सोहनी खलीलाबाद व प्रतिभा हैंसर संयुक्त रूप से द्वितीय, 600 मीटर में हैंसर की अंशिका प्रथम, सेमरियावां की प्रीती द्वितीय व खलीलाबाद की साक्षी तृतीय रही। बालिका वर्ग की कब्बडी में मेंहदावल प्रथम व पौली ब्लाक की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कुश्ती 25 किग्रा में पौली के अंशु प्रथम, बघौली के अंशु कुमार द्वितीय, 30 किग्रा भार में सांथा के हरिश्चंद्र व बघौली के इमरान द्वितीय, 35 किग्रा में आसिफ प्रथम, बघौली के अखिलेश द्वितीय, 40 किग्रा में खलीलाबाद के निकलेश, 40-45 किग्रा में सांथा के अंकित प्रथम व बेलहर के इंद्रपाल द्वितीय रहे। 40 एकल एवं 22 समूह की प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह बना रहा।
प्राथमिक वर्ग के योगा बालिका वर्ग में खलीलाबाद के प्राथमिक विद्यालय डीघा की टीम प्रथम व पौली के परासीर व बघौली भैमथान की टीम संयुक्त रूप से द्वितीय रही। बालक वर्ग में खलीलाबाद प्रथम, बघौली द्वितीय,अंत्याक्षरी में खलीलाबाद के माडल प्राथमिक विद्यालय की टीम प्रथम, जिम्नास्टिक में बघौली की प्रथम व नाथनगर द्वितीय रही।
खंड शिक्षाधिकारी बेलहर कला (बीईओ) ज्ञानचंद्र मिश्रा, बीईओ ध्रुव जायसवाल, अर्जुन प्रसाद, आशीष सिंह, वंशीधर सिंह, अरविंद चौधरी, रामशरन यादव, जयभान चौधरी, अनुदेशक संघ जिलाध्यक्ष ओमनारायण शुक्ल, सुनील चौबे, इंदू यादव, रमेश चंद्र, रवींद्र मिश्रा नितिन आदि ने बच्चों को पुरस्कृत किया। संचालन जिला व्यायाम शिक्षक इंद्रेश पांडेय ने किया।