रिपोर्ट शाहिद अली
बस्ती यूपी
थाना महिला थाना पुलिस द्वारा पति-पत्नी के बिछड़े परिवार को एक साथ रहने को राजी कर मिलाया गया

पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय मय पुलिस बल द्वारा पति-पत्नी के बिछड़े परिवार को मिलाया गया । A-प्रथम पक्ष की बबिता पुत्री राम ललित निवासी दुधौरा थाना कोतवाली जनपद बस्ती व द्वितीय पक्ष के नन्दलाल पुत्र राम सूरत निवासी ग्राम उलटहवा माझा कोहड़ी थाना परसपुर जनपद गोण्डा (उ0प्र0) के बीच आपसी वैचारिक मतभेद व पारिवारिक झगड़ों की वजह से परिवार एक-दुसरे से अलग रह रहे थे जिसके कारण परिवार टूटने के कगार पर था, परन्तु थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय मय पुलिस टीम के सूझबूझ से पति-पत्नी के मध्य आपसी मन-मुटाव व कलह को दूर कर एक साथ रहने को राजी कर परिवार को मिलाकर परिवार को हंसी-खुशी विदा किया गया ।
पुलिस टीम का विवरण-
- थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय जनपद बस्ती |
- म0का0 आशा गौंड, म0का0 विजयलक्ष्मी थाना महिला थाना जनपद बस्ती |