मीडिया के सम्मान मे कवि सम्मेलन / मुशायरा का होगा आयोजन
मीडिया का सम्मान गौरव की बात – अबदुल्लाह खान

सन्त कबीर नगर = अगरबत्ती , डिटर्जेंट पाउडर , टूथपेस्ट , नील , डेंगू डान जैसे बेहतर उत्पादन के साथ कमर्शियल खेती पर सहयोग के साथ बल देने वाली रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी द्वारा मीडिया के सम्मान मे 13 जून को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन / मुशायरा का आयोजन होगा ।
प्रेस वार्ता के दौरान कम्पनी निदेशक अबदुल्लाह खान ने कहा कि यह हमारे गौरव की बात है जो हमे मीडिया बंधुओ का सम्मान करने का अवसर मिल रहा है । वही आयोजन की जानकारी देते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार व शायर पवन कुमार श्रीवास्तव ” सबा ” व रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि पत्रकार बंधुओ के सम्मान मे रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी द्वारा पत्रकार बंधुओ का सम्मान समारोह के साथ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन / मुशायरा का आयोजन सेमरियावा के जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण मे 13 जून को शाम 7 बजे से किया जायेगा । जिसमे गोरखपुर , बस्ती , बनारस , सिद्धार्थनगर , फैजाबाद सहित जनपद के कवि और शायर भाग लेगे ।
मीडिया सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन / मुशायरा का मीडिया बंधुओ ने सराहना की और एक स्वर मे कहा कि यह पहला अवसर होगा जब इतने बड़े पैमाने पर मीडिया को सम्मानित किया जायेगा ।