
संत कबीर नगर 5 जून 2022 रिलैक्सो डोमेशवर कंपनी के प्रबंधक अब्दुल्ला खान के नेतृत्व मे 13 जून 2022 को उजियार की धरती सेमरियांवा से कवि अपनी कविता और शायरी के माध्यम से आपसी भाईचारा और प्रेम का संदेश देंगे वहीं पर जनपद के प्रिंट वह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोगों को रिलैक्सो कंपनी के डायरेक्टर द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा,
उक्त उदगार व्यक्त करते हुए कंपनी के प्रबंधक द्वारा लोक निर्माण खंड के डाक बंगले में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के तहत व्यक्त किया गया इस संबंध में प्रबंधक द्वारा अपने वार्ता के दौरान बताया गया कि यह एक हमारी अपनी निजी पहल है समाज में चौथा स्तंभ जो दिन रात लगकर समाज की सेवा करते हुए आम जनमानस को हर छोटी बड़ी खबरों से लोगों को रूबरू कराता है ऐसी सूरत में इनका सम्मान होना चाहिए क्योंकि इन्हें इसके अलावा और कुछ नहीं मिलता, उक्त कार्यक्रम में स्थानीय स्तर से लेकर गैर जनपद के कवि और शायर एकत्रित होंगे मैं अपनी तरफ से जनपद के सभी आम जनमानस से यह अपील करता हूं कि 13 जून 2022 दिन सोमवार को शाम 7:00 बजे जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में पहुंचकर कवि और शायरों के विचारों को सुनें और उसका लाभ उठाएं | रिपोर्ट:- के के मिश्रा