रिपोर्ट शाहिद अली
थाना सोनहा / बस्ती
प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार
दिनांक 03.06.2022 को पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेंद्र नाथ चौधरी के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी रूधौली अम्बिका राम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सोनहा विजय कुमार सिंह व उनकी टीम द्वारा अभियुक्ता कंचन गुप्ता पत्नी नंदलाल गुप्ता ग्राम परसखुर्द बुजुर्ग दरियापुर जंगल टोला तुलसीपुर थाना सोनहा जनपद बस्ती को समय करीब 12.05 बजे गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना की संक्षिप्त विवरण
दिनांक 25.05.2022 को कंचन पत्नी नन्दलाल गुप्ता द्वारा अपने पति की अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया तथा घर वालो से बताई की मेरे पति रात में मुझसे झगड़ा कर के दिल्ली चले गए हैं। घर वालो ने खोज बिन करते हुए कई दिन लगा दिए तब नंदलाल की लड़की जिसकी उम्र 8 वर्ष ने बताया कि मम्मी ने अपने दोस्त को बुलाकर पापा का गला चाकू से काट कर उन्हें मार दिया है। कंचन से पूछा गया तो बताई कि उसके प्रेमी नासिर से शादी से पहले से मेरा सम्बन्ध था जिसकी जानकारी मेरे पति को हो गया था इसलिए मेरे पति मुझे मरते पीटते थे ये बात नासिर को बताई तो दोनों ने मिलकर प्लान बनाया तथा 25.5.2022 को रात में लगभग 11.30 बजे नासिर को बुलाकर अपने पति का गला काट कर हत्या कर दिए और लाश को बोर में रखकर नासिर मोटर साइकिल पर बांधकर लाश को ले गया और कही ठिकाने लगा दिया। जिसकी सूचना मृतक का भाई रामफेर गुप्ता पुत्र लौटू गुप्ता द्वारा थाना स्थानीय पर दिया गया, जिसपर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 102/22 धारा 302,201,34 IPC पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम–
- SHO विजय कुमार सिंह थाना सोनहा
- का0 कृषानन्द यादव
- का0 अजय कुमार
- म0आ0 अर्चना यादव