रिपोर्ट शाहिद अली
बस्ती यूपी
थाना छावनी पुलिस व SOG टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में थाना छावनी क्षेत्रान्तर्गत गोली कान्ड में शामिल अन्तर-जनपदीय शातिर अपराधी को पुलिस मुठभेड़ में 01 अदद अवैध कट्टा/ 01 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस एवं मोटरसाइकिल के साथ किया गया गिरफ्तार

दिनांक 31.05.2022 को थाना छावनी क्षेत्रान्तर्गत पेट्रोल पम्प के पास हुए गोली कान्ड से सम्बंधित अंतर-जनपदीय शातिर अपराधी 1- आशुतोष दूबे उर्फ सुधीर पुत्र कमलेश दूबे उम्र 29 वर्ष को दिनांक-01/02-06-2022 की रात्री में थाना छावनी क्षेत्र के 10 नम्बर ठोकर से अकला बन्धा जाने वाले मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अदद अवैध कट्टा 315 बोर एवं एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व तीन अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया | अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करने पर छावनी पुलिस टीम व SOG टीम बस्ती द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी जिसे दवा-इलाज हेतु सदर अस्पताल बस्ती ले जाया गया|
पुलिस टीम पर फायर करने एवं बरामदगी के आधार पर थाना छावनी जनपद बस्ती पर अभियुक्त आशूतोष दूबे उर्फ सुधीर के विरुद्ध मु0अ0सं0 157/2022 धारा 307 IPC व मु0अ0सं0 158/2022 धारा 3/25, 5/27 Arms Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया |
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1- आशुतोष दूबे उर्फ सुधीर पुत्र कमलेश दूबे उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम बथुआ थाना भीटी जनपद अम्बेडकर नगर (उ0प्र0) |
बरामदगी का विवरण-
1- एक अदद कट्टा 315 बोर |
2- एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व तीन अदद खोखा कारतूस 315 बोर |
3- मोटरसाइकिल हीरो स्पेलेन्डर प्रो गाड़ी संख्या UP-45-P-7174 (घटना मे प्रयुक्त) |
4- नगद रुपये 5000/- (घटना में दिये गये) |
5- एक अदद मोबाइल (घटना मे प्रयुक्त) |
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक-01.06.2022 को प्रदीप वर्मा पुत्र माता प्रसाद वर्मा निवासी ग्राम आझिल गाँव पोस्ट जाजूपुर थाना छावनी जनपद बस्ती द्वारा थाना छावनी पर लिखित प्रार्थना-पत्र दिया कि दिनांक-31.05.2022 को शाम के समय करीब 06:00 बजे मैं अपने पड़ोसी राजेश वर्मा पुत्र कृष्ण वर्मा की आल्टो कार गाड़ी संख्या UP-42-X-2799 में बैठ कर छावनी पेट्रोल पम्प से अपने गाँव की तरफ जा रहा था | गाड़ी में पिछली सिट पर मेरे गाँव के पूर्व प्रधान दिलीप दुबे पुत्र रविन्द्र नाथ दुबे भी बैठे हुए थे तभी हमारे गाँव के ही विशाल दुबे उर्फ़ मोहन दुबे पुत्र कृष्ण कुमार दुबे व आशुतोष दूबे उर्फ सुधीर पुत्र कमलेश दूबे (मोटर साइकिल चालाक) TVS Star मोटर साइकिल (सफ़ेद रंग की) से गाड़ी के बाईं ओर से आये और मोटर साइकिल पर पीछे बैठे विशाल दुबे उर्फ़ मोहन दुबे ने जान से मारने की नियत से अपने असलहे से हम लोगों पर फायरिंग कर दी जिससे मैं और मेरे पड़ोसी राजेश वर्मा को गोली लग गई और हम दोनों लोग घायल हो गए | विशाल दुबे उर्फ़ मोहन दुबे बदमाश किस्म का व्यक्ति है जिसकी हम तीनों लोगों से ज़मीनी व प्रधानी रंजिश चली आ रही है |
जिस पर थाना छावनी जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0 156/2022 धारा 307/ 506 IPC पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही थी कि दिनांक-01/02-06-2022 की रात्री में थाना छावनी क्षेत्र के 10 नम्बर ठोकर से अकला बन्धा जाने वाले मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त आशुतोष दूबे उर्फ सुधीर को एक अदद अवैध कट्टा 315 बोर एवं एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व तीन अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया |
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ करने पर अभियुक्त आशुतोष दूबे द्वारा बताया गया कि विशाल दूबे मुझसे मिलकर बताये थे कि हमारे गांव पर संतोष दूबे और राजेश वर्मा से विवाद है और उसी विवाद में बाउन्ड्री के ईंट को राजेश वर्मा ने उखड़वा दिया है जोकि प्रधानी चुनाव हारने के बाद से ही मेरे चाचा का विरोध करता है | मेरी चाची पत्नी अजय दूबे प्रधानी चुनाव जीती हैं, तभी से राजेश वर्मा व इनके सहयोगी पूर्व प्रधान दिलीप दूबे हम लोगों को नीचा दिखाना चाहते हैं जिसके कारण उन लोगों को प्रत्येक दशा में रास्ते से हटाना आवश्यक हो गया है जिस पर मैने कहा कि कुछ खर्चा कराओ तो काम हो जायेगा और मेरी बात पर वह राजी हो गये । दिनांक 31.05.2022 को सुबह मैं विशाल दूबे के साथ माझिल गावं आया जहां पर अजय दूबे व संतोष दूबे हम लोगों से मिलकर हम लोगों से कहे कि चाहे जैसे भी हो राजेश वर्मा व दिलीप दुबे को रास्ते से हटाना है तब मैने कहा कि 50000/- रुपया दे दीजिये तोकाम हो जायेगा जिस पर उन लोगों ने कहा कि हम लोग आपको 45000/- रुपया देंगे, आज 25000/- रुपया ले लो और 20000/- रुपया काम होने के बाद दे दूंगा । मैं तैयार हो गया जिस पर सन्तोष दूबे ने हमको 25000/- रुपया दे दिया जिसे लेकर मैं व विशाल छावनी बाजार आकर राजेश वर्मा व दिलीप दूबे की तलाश करना शुरु कर दिए | शाम को करीब 06:00 बजे राजेश वर्मा, दिलीप दूबे व प्रदीप वर्मा अल्टो कार से छावनी पेट्रोल पम्प से अपने गांव को जाने के लिये सर्विस लेन पर दिखे तब मैं मोटरसाइकिल चला रहा था और विशाल दूबे पीछे बैठा था | विशाल दुबे ने उन तीनों को देखते ही कहा कि मोटरसाइकिल उनकी गाड़ी के बगल ले चलो, अब इससे अच्छा अवसर नहीं मिलेगा जिस पर मैं मोटरसाइकिल तेज कर अल्टो कार के बगल ले गया जहां विशाल दूबे अपनी पिस्टल से 4-5 फायर किया जिससे कार मे बैठे लोगों को गोली लगी जिसके कारण वहां राहगीर/ दुकानदार भागने लगे जिसके कारण हाइवे पर यातायात रुक गया व अफरा-तफरी मच गयी जिस पर मैने भी अपना कट्टा निकाल लिया और हम लोग अपना-अपना असलहा लहराते हुए लोगों को धमकाते हुए भाग गये | आज मैं बाकी पैसा लेने सन्तोष दूबे के पास आया कि आप लोगों द्वारा घेर लिया गया जिस पर मैने सोचा की फायरिंग करके पुलिस वालों को घायल कर भाग जाउंगा परन्तु मुझे ही गोली लग गयी |
अभियुक्त आशुतोष दूबे उर्फ सुधीर का आपराधित इतिहास-
1- मु0अ0सं0 92/2016 धारा 323/504/506 IPC व 3(1)10 ST/ SC Act थाना भीटी जनपद अम्बेडकरनगर (उ0प्र0) |
2- मु0अ0सं0 143/2018 धारा 323/ 427/ 504 IPC व 3(1)10 ST/ SC Act थाना भीटी जनपद अम्बेडकरनगर (उ0प्र0) |
3- मु0अ0सं0 109/2020 धारा 188/ 267/ 307/ 34 IPC थाना जय सिंहपुर जनपद सुल्तानपुर (उ0प्र0) |
4- मु0अ0सं0 157/2022 धारा 307 IPC थाना छावनी जनपद बस्ती |
5- मु0अ0सं0 158/2022 धारा 3/25, 5/27 Arms Act थाना छावनी जनपद बस्ती |
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम-
1- थानाध्यक्ष छावनी उमाशंकर त्रिपाठी जनपद बस्ती |
2- प्रभारी SOG टीम उमेश चन्द्र वर्मा जनपद बस्ती |
3- वरि0उ0नि0 श्याम मोहन त्रिपाठी, उ0नि0 श्री दुर्गविजय सिंह, उ0नि0 विरेन्द्र यादव थाना छावनी जनपद बस्ती |
4- हे0का0 दिलीप कुमार, का0 विजय यादव, का0 अजय यादव SOG टीम जनपद बस्ती |
5- का0 शैलेश कुमार, का0 पंकज यादव, का0 चन्दन यादव, का0 रतन शाह, का0 राजू गुप्ता थाना छावनी जनपद बस्ती |