सपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक जौनपुर मोहम्मद अरसद खान व उनके समर्थको के उपर फर्जी मुकदमा दर्ज किये जाने के बिरोध मे महामहिम राज्यपाल पुलिस महानिदेशक को सम्बोधित ज्ञापन सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाउपाध्यक्ष नसीम अहमद अन्सारी ने जिलाअघिकारी सन्तकबीनगर के माध्यम से दिया


समाजवादी पार्टी पिछडा प्रकोष्ठ के जिलाउपाध्यक्ष नसीम अहमद अन्सारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक जौनपुर मोहम्मद अरसद खान पुत्र अब्दुल मजीद खान, ग्राम उसराभादी, थाना शाहगंज, जिला जौनपुर के निवासी है। मोहम्मद अस्सद खान एक शान्तिप्रिय नागरिक है इनका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है सन् 2022 के विधानसभा चुनाव में मोहम्मद असरद खान 366 सदर जौनपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे हैं इन्हें लगभग 90,000 वोट मिले थे।
नसीम अहमद अन्सारी ने आगे कहा कि
दिनांक-1905-2022 को मोहम्मद अरसद खान को समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि दिनांक-11-03-2022 को थाना सरॉय ख्वाजा जिला जौनपुर में मोहम्मद अरसद खान व श्री अनवारूल हक गुड्डू पूर्व जिला उपाध्यक्ष, स०पा० जौनपुर व राजन सोनकर के विरुद्ध एफ०आई०आर० सं०-0091 / 2022 अंधारा 147, 148, 323, 504, 506, 336, 353, 362,427.307 आई०पी०सी० के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मोहम्मद अरसद खान आदि को इस तरह की किसी झगड़े की कोई जानकारी नहीं है एफ०आई०आर० में घटना 10-09-2022 शाम 4 बजे की दर्शायी गयी है और उसमें मोहम्मद अरसद खान व श्री अनवारूल हक ‘गुड्डू’ व राजन सोनकर को शामिल दिखाया गया है। जबकि दिनांक 10-03-2022 को सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक मोहम्मद अरस खान व अनवारूल हक गुड्डू मतगणना हाल में लगातार मौजूद रहे। आप मतगणना हाल 366 सदर जौनपुर पूर्वाचल विश्वविद्यालय जौनपुर के सी०सी०टी०वी० कैमरे में देखकर जानकारी कर सकते हैं। जो घटना पूर्वाचल चौकी के सामने दिनांक-10-03-2022 को दिन में 4 बजे दर्शायी गयी है, वह या तो घटना झूठी है या मोहम्मद अरसद खान व श्री अनवारूल हक ‘गुड्डू को पहचानने एफ0आई0आर0 कर्ता से भूल हुयी है या राजनीतिक साजिस के तहत मोहम्मद अरसद खान व श्री अनवारूल हक गुड्डू को झूठा फंसाकर परेशान करने व छवि खराब करने की कोशिश की गयी है। इसलिये आवश्यक है कि मोहम्मद अरसद खान व श्री अनवारूल हक गुड्डू और किसी की भी गिरफ्तारी पर रोक लगाकर किसी उच्च अधिकारियों से जाँच करा लिया जाये ताकि हमारे नेता मोहम्मद अरसद खान को न्याय वो इन्साफ मिल सके
समाजवादी पार्टी पिछडा प्रकोष्ठ के जिलाउपाध्यक्ष नसीम अहमद अन्सारी ने कहा कि एफ0आई0आर0सं0-0091/2022 दिनांक-11-03-2022 थाना सराय ख्वाजा जिला जौनपुर की जांच बदलकर किसी उच्च अधिकारी से कराकर मुकदमा समाप्त करने व मुकदमे में से मोहम्मद अरसद खान व श्री अनवारूल हक ‘गुड्डू का नाम निकालने एवं जांच पूर्ण होने तक अरसद खान व श्री अनवारूल हक ‘गुड्डू और किसी की भी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग किया इस अवसर पर हाजी मो इस्लाम खान बिनय शर्मा ताहिर हुसैन जाहिर अन्सारी उपस्थित रहे।