

“अखिलेश” “आजम” के नारों से गूंजायमान हुआ क्षेत्र,
संतकबीरनगर। 21 फरवरी 2022
313 विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद का
विधान सभा चुनाव में चढ़ा सियासी पारा, खलीलाबाद सदर विधान सभा क्षेत्र में बेहद गर्म नजर आ रहा है। सोमवार को सपा प्रत्याशी जय चौबे के उजियार तप्पा में निकले गये रोड शो को ग्रामीणों ने अब तक का सबसे ऐतिहासिक रोड शो बताया। खलीलाबाद स्थित कैंप कार्यालय से निकला जय चौबे का लंबा काफिला जब टेमा रहमत चौराहे पर पहुंचा तो सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, जिला पंचायत सदस्य मो अहमद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शोएब अहमद नदवी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद और वरिष्ठ नेता फिरोज अशरफ के नेतृत्व उजियार क्षेत्र हजारों ग्रामीणों के हुजूम ने सैकड़ों गाड़ियों के साथ जय चौबे का इस्तकबाल किया। ऐतिहासिक काफिले के बीच खुली थार में उजियार तप्पा के प्रभावशाली प्रतिनिधियों के साथ जैसे जैसे सदर विधायक जय चौबे का कारवां उजियार की सरजमीं पर बढ़ा ग्रामीणों का हौसला उफान पर नजर आया। गांवों के मुहाने पर बांस और बल्लियों पर टंगे साइकिल के निशान और सड़कों पर फूल मालाओं से लैस उजियार वासियों के “जय”, “आजम” और “अखिलेश” जिंदाबाद के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। रोड शो के दौरान सदर विधायक जय चौबे कहीं क्रिकेट के मैदान में युवाओं का उत्साह बढ़ाते रहे, कहीं शोकाकुल परिवार के गम में शरीक दिखे तो कहीं महिलाओं और पुरुषों की दुवाओं को सहेजते नजर आए। सोमवार को उजियार की धरती पर चले जय के सपाई काफिले ने निश्चित रूप से विपक्षी दलों की नीद उड़ा दिया है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, सपा महासचिव राजमन यादव, विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव, सपा के नाथनगर ब्लॉक के प्रमुख पद के प्रत्याशी रहे कृष्णचंद्र यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष असद महताब, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सोनू पासवान, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अजीम खान, ग्राम प्रधान शमशाद गामा, अवधेश सिंह, अमरनाथ उपाध्याय सहित तमाम लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट :- के के मिश्रा