सपा, भाजपा ,लड़ाई से बाहर, कोई खनन माफिया तो कोई हत्यारा है,।
अगर कोई लड़ रहा है तो वह है आप पार्टी का प्रत्याशी सुबोध यादव, – आफताब आलम उर्फ गुड्डू भैया बसपा प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद

संत कबीर नगर 21 फरवरी 2022 313 विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के बसपा प्रत्याशी द्वारा टेकनसा चौराहे पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से सपा और भाजपा प्रत्याशी के ऊपर लगाए गंभीर आरोप ,अपने उद्बोधन में प्रत्याशी आफताब आलम उर्फ गुड्डू भैया द्वारा सपा और भाजपा के प्रत्याशियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोई खनन माफिया है तो किसी के परिवार के द्वारा दर्जनों हत्याएं की गई है फिर भी यह लोग लड़ाई से बाहर अगर कोई लड़ रहा है लड़ाई में है तो आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी सुबोध यादव कहीं-कहीं दिखाई देता है,,मैं खलीलाबाद क्षेत्र की जनता से अपील करता हूं कि आने वाले आगामी चुनाव में इन हत्यारे और माफियाओं को परिष्कृत करते हुए हाथी वाले बटन को दबाते हुए बहन कुमारी मायावती के हाथों को मजबूत करते हुए प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यदि आप लोगों का स्नेह और सहयोग मिला तो खलीलाबाद को विकास का आयाम देते हुए हर हाथों को रोजगार और हुनरमंद लोगों को रोजी रोजगार से जोड़ते हुए खलीलाबाद को हाईटेक सिटी बनाएंगे, कार्यक्रम का संचालन अब्दुल अजीम द्वारा किया गया,
इस नुक्कड़ सभा में बसपा प्रत्याशी के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष चंदन प्रसाद कोमल प्रसाद भ्रमर के साथ क्षेत्रीय ग्राम प्रधान के साथ-साथ बसपा बसपा कार्यकर्ता गण क्षेत्रीय जनता इकट्ठे रहे । रिपोर्ट :- के के मिश्रा