
सन्त कबीर नगर :- रिपोर्ट:- जी एल वेदांती — लोकतंत्र के इस महापर्व मे होने वाला मतदान एक ऐसी जिम्मेदारी है जिसका निर्वहन उसी तरह से करना चाहिए जैसे एक परिवार का भरण पोषण किया जाता है जिसमे परिवार के सदस्यो का उज्जवल भविष्य होता है संस्कारी जीवन होता है सामाजिक मान मर्यादा होता है सुख समृद्धि का ख्याल होता है । उक्त बाते बतौर मतदान रिलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी के निदेशक अबदुल्लाह खान ने कही । उन्होंने कहा कि बहुमत साबित करने के लिए 51% लोगो को एक तरफ होना होगा ऐसा संविधान है पालिटिकल पार्टी लोगो को डिवाइड करती है कुल आबादी का 20% भी बहुमत जिसे मिल जाता है वो सरकार बना लेता है । अब सोचने की बात यह है कि 80% लोग असंतुष्ट हो तो भी सरकार बना के हम लोगो को भ्रमित कर विकास से कोसो दूर रखकर देश प्रदेश मे राज किया जाता है । जबकि हम सब का कर्त्तव्य है कि हम शत प्रतिशत मतदान करे और बिना कोई निज स्वार्थ देखे सही कैंडिडेट का चुनाव करे ।
इसी क्रम मे लोगो से अपील करते हुए श्री खान ने कहा पांच वर्ष मे आने वाला ये लोकतांत्रिक मतदान पर्व बहुत जिम्मेदारी भरा पर्व है इसे अपनी एक जिम्मेदारी तय करते हुए मनाना चाहिए । हमारा एक वोट देश प्रदेश की अखंडता , सुख , शांति , समृद्धि , एकता , भाईचारा को अक्षुण्ण बनाये रखने का काम करता है ।
इसीलिए विधानसभा का हो रहे चुनाव मे हिस्सा ले और अपनी एक जिम्मेदारी तय करते हुए मतदान करे ।