पूरे विधानसभा क्षेत्र के लोगों का मिल रहा है समर्थन,
दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे प्रत्याशी समाजवादी पार्टी खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र




संत कबीर नगर 20 फरवरी 2022 विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है उसी तरह से राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार को तेज कर दिया गया है उसी कड़ी में खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक तथा समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे दिग्विजय नारायण उर्फजय चौबे द्वारा नुक्कड़ सभाओं के साथ-साथ जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है समाजवादियों की टोली जगह जगह पर अपने विधायक के लिए अलख जगाती फिर रही है बताते चलें कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गिरधरपुर रावता गुलरिया तथा बनकटवा में नुक्कड़ सभा करते हुए सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है, प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के दमनकारी नीतियों के विरुद्ध जनता बिगुल बजा चुकी है हर तरफ पूरे विधानसभा क्षेत्र हमको लोगों का समर्थन और आने वाले आगामी 10 मार्च को पूरे प्रदेश में समाजवादियों का परचम लहराएगा और समाजवाद के मुखिया अखिलेश जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी, दिल से ही सपा की सरकार प्रदेश में बनेगी सबका विकास सबका सम्मान के साथ वृद्धा विधवा विकलांग पेंशन तथा वर्ष में 300 यूनिट बिजली फ्री साथ ही साथ हर दिवाली और होली पर दो सिलेंडर फ्री दी जाएगी, नुक्कड़ सभाओं में विधानसभा प्रभारी रमेश चंद्र यादव वरिष्ठ समाजवादी नेता कोमल यादव, अनिल कुमार यादव ,नित्यानंद यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गिरधरपुर अब्दुल कलाम, समीर समेत सैकड़ों ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान गण उपस्थित रहे | रिपोर्ट :- केके मिश्रा