विज्ञान सबके लिये-जिलाधिकारी

संत कबीर नगर 19 फरवरी । जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जिला विज्ञान क्लब संत कबीर नगर द्वारा आयोजित छात्र/छात्राओं के इण्डस्ट्री भ्रमण को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र/छात्राओं को उनके वैज्ञानिक सोंच एवं तकनीकी ज्ञानवर्धन हेतु रैना पेपर इंडस्ट्री का भ्रमण कराया गया । इंडस्ट्री के भ्रमण हेतु राजकीय कन्या, हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, खलीलाबाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया । इंडस्ट्री में छात्र छात्राओं को पेपर बनने की समस्त प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया तथा अंत में एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम अनुष्का त्रिपाठी, द्वितीय अंकिता मिश्रा और तृतीय स्थान नेहा रानी निषाद ने प्राप्त किया । इस अवसर पर जिला समन्वयक श्रीमती निशा यादव, सह समन्वयक अभिषेक कुमार सिंह , डॉक्टर नीतू यादव, अंशु पांडे एवं अनिल कुमार यादव शिक्षकों ने बच्चों के भ्रमण में मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया । पेपर इंडस्ट्री भ्रमण हेतु प्रदर्शक अजीत सिंह एवं एम के रोहिला तथा प्रबंधक श्री अखिलेश्वर गिरी ने छात्र छात्राओं को पूरे मनोयोग से इंडस्ट्री की गतिविधि के बारे में अवगत कराया ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एस.एन. श्रीवास्तव, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार यादव, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी नमन, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, ईओ नगर पालिका सुरेश कुमार मौर्या, जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह, डी.पी.आर.ओ. राजेन्द्र प्रसाद, डी.पी.ओ. श्वेता त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सभी खण्ड विकास अधिकारीगण एवं अन्य अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
…………………….