
कानपुर, टिम्बर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में टिम्बर व्यापरियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया Iटिम्बर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री गुरजिंदर सिंह ने कहा कि मंडी शुल्क डेढ़ साल बाद पुनः लगने से उत्तरप्रदेश का व्यापार प्रभावित हो रहा है ।खासकर लकड़ी ,बांस , बल्ली , किराना , गल्ला आदि पर मंडी परिसर के बाहर मंडी लगने से प्रदेश का व्यापारी परेशान है !मंडी परिसर के बाहर लगी मंडी का टिम्बर उद्योग व्यापार मंडल विरोध करता है I उन्होंने कहा कि कोरोना काल में व्यापारी व उद्यमी ने ही सबसे ज्यादा सेवा की , लोगों की मदद की !उन्होंने कहा कि दूसरी लहर मैं जब लोग अपने से मुह मोड़ के घरों में बैठे थे , उस समय हम लोगों ने कोविड-19 व्यापारी ग्रुप व्हाटऐप्स पर बना कर पीड़ित व्यक्तियों को राशन , ऑक्सीजन सिलेंडर , इंजेक्शन,मास्क , सेनेटाईजर , मशीन आदि मुफ्त उपलब्ध करायी ! बहुत से मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया ! आर्थिक मदद देने के साथ-साथ तमाम लोगों को प्राइवेट नौकरिया दलाई गयी , जब बड़ी बड़ी कम्पनियों ने अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला व उनके वेतन काटे उस समय व्यापारी समाज लोगों की मदद कर रहा था ! व्यापारी व उद्यमी ही देश की आर्थिक रीढ़ है !झण्डारोहन विधायक अमिताभ बाजपेई ने किया व सभी को बधाई दी Iपदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि ज्ञानेश मिश्र प्रदेश महामंत्री भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का स्वागत सम्मान किया I विशिष्ट अतिथि सरदार सुखविंदर सिंह लाडी का अध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने शाल ओढ़ा के स्वागत किया Iटिम्बर व्यापारियों ने शपथ ली कि पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पेड़ लगाये जायेंगे ,तथा आगामी मतदान वाले दिन अपने मत का प्रयोग अवश्य करेंगे !
कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष अतुल ओमर , वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम बाजपेई,आसिफ़ अली , उपाध्यक्ष प्रवीन दीक्षित,अनुरंजन त्रिपाठी,नदीमखान,सुरिंदर सिंह चावला , शहीर अली,सुरेश कुमार अग्रवाल,संजय मिश्र ,मोहम्मद औसाफ़,अतहरुद्दीन
हर्ष मोहन दुआ,विजय गोरे गुप्ता , महामंत्री मोहम्मद खालिद आदि प्रमुखता से रहे I