सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ,

संत कबीर नगर 11 अक्टूबर 2021 शारदीय नवरात्र के मौके मौके पर जिला अधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा जनपद मुख्यालय से लेकर नगर पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले मां भगवती की प्रतिमाओं का
जायजालिया गया, बताते चलें कि दुर्गा पूजा दशहरा त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल वह पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर डॉक्टर कौस्तुभ द्वारा संयुक्त रुप से थाना कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत मधुकुंज चौराहा बरदहिया बाजार सराफा मार्केट आदि जगहों पर स्थित दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया गया व आयोजक मंडल से बातचीत कर समस्याओं को सुना गया तथा मूर्ति विसर्जन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही साथ आयोजक मंडलों के पदाधिकारियों को इस आदेश के साथ निर्देशित किया गया सार्वजनिक आवागमन बाधित ना हो, तथा कोविड-19 वैश्विक महामारी से संबंधित शासन द्वारा जारी दिशानिर्देश का आगंतुकों से पूर्णतया पालन कराए जाएं साथ ही साथ सांप्रदायिक भावना भड़काने वालो, असामाजिक तत्वों के विरुद्धवैधानिक कार्रवाई करने के लिए सचेस्ट कर दिया गया है । रिपोर्ट :- केके मिश्रा