पीआरवी 1497 द्वारा गायब बच्ची को तत्परता दिखाते हुए परिजनों को किया गया सुपुर्द
संत कबीर नगर
– पीआरवी 1497 को थाना धर्मसिंहवा क्षेत्रांतर्गत अतरी नानकार से इवेन्ट संख्या 13076 से कालर ने एक गुमशुदा बच्ची के मिलने के समबन्ध में सूचना दिया। सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा 07 मिनट में पहुंचकर स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से बच्ची के परिजनों को तलाश कर सुपुर्द किया गया तथा इस संबन्ध में थाना धर्मसिंहवा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर बच्ची को उसको परिजनों को सुपुर्द कर अप्रिय घटना घटित होने से बचाया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
पीआरवी स्टाफ –मु0आ0 अरविन्द कुमार सिंह, मु0आ0 बृजेश सिंह, हो0चा0 श्रीनिवास साहनी ।