संतकबीरनगर
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद व थाना धनघटा पर थाना समाधान दिवस पर पहुँच कर जनता की समस्याओं का किया गया निस्तारण

आज दिनांक 28-08-2021 को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद संतकबीरनगर के थाना कोतवाली खलीलाबाद व थाना धनघटा पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा वहां मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाए जिससे आमजनमानस को बिना वजह परेशान होना पड़े । तत्पश्चात वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध मे फीडबैक भी लिया गया । इस दौरान पुलिस व राजस्व के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।