संतकबीरनगर
संतकबीरनगर के समस्त थानों पर समाधान दिवस का किया गया आयोजन


आज दिनांक 28.08.2021 को जनपद संतकबीरनगर के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा दिए गए निर्देश के अनुक्रम में जनपद के समस्त थानों पर पुलिस / राजस्व के उच्चाधिकारियों द्वारा जाकर थाना समाधान दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके प्रार्थना पत्रों के त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण किया गया । पूर्व के लम्बित 07 प्रार्थना पत्रों व आज दिनांक 28.08.2021 को प्राप्त 40 प्रार्थना पत्रों में से 14 प्रार्थना पत्र सहित कुल 21 प्रार्थना पत्रो का निस्तारण कराया गया तथा शेष प्रकरणों का शीघ्र ही भौतिक निरीक्षण कर राजस्व/ पुलिस विभाग के सहयोग से निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।