अबू आसिम आजमीं के जनपद आगमन पर जनपद के सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी



समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अबू आसिम आजमी के जनपद आगमन पर जिला के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

ज्ञात हो कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मिशन 2022 विधानसभा चुनाव के तहत अबू आसिम आजमी को उत्तर प्रदेश में खासतौर से अल्पसंख्यक बाहुल्य विधान सभा क्षेत्रों में दौरा करने के लिए लगाया है।
तय प्रोग्राम के तहत शुक्रवार (27 अगस्त) को अबू आसिम आजमीं ने खलीलाबाद स्थित सोनी होटल में सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इसके अतिरिक्त खलीलाबाद के मशहूर कपड़ा व्यवसायी ‘राधे गोविंद प्रतिष्ठान’ के मालिक एवं सपा के वरिष्ठ नेता पप्पू छापड़िया के वहां मुख्य अतिथि रहे।
वहीं अबू आसिम आजमी पूर्व नगर पालिका खलीलाबाद चेयरमैन मरहूम नूरुल इस्लाम की मशहूर ज्वैलरी की दुकान फिरदौस ज्वैलर्स भी पहुंचे, जहां उनके दोनों बेटे अजीम खान, व अलीम खान ने स्थानीय सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ फूल मालाओं से श्री आजमीं का गर्मजोशी से स्वागत किया।
समस्त कार्यक्रमों में जनपद के सभी वरिष्ठ सपा नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।।