दुष्कर्म कारित करने व जानमाल की धमकी देने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
संत कबीर नगर
जनपद में *मिशन शक्ति अभियान* के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *डॉ कौस्तुभ* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक * संतोष कुमार सिंह* के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद * अंशुमान मिश्रा* के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 536/21 धारा 376/452/506 भा0द0वि0 मे वांछित अभियुक्त नाम पता शमीम अहमद उर्फ टिन्कू पुत्र मो0 ताहिर निवासी उरसरा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर को मेहदावल बाईपास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा घर में घुसकर वादिनी की पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना कारित कर जानमाल की धमकी दि गयी थी, जिसके संबंध मे वादिनी द्वारा दिनांक 04.08.2021 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए आज दिनांक 27.08.2021 को थाना थाना कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-* व0उ0नि0 राकेश कुमार मिश्रा मय हमराह ।