पीआरवी 1486 ने मारपीट / विवाद के दौरान घायल व्यक्ति को पहुंचाया गया अस्पताल –
संत कबीर नगर
पीआरवी 1486 को थाना दुधारा क्षेत्रांतर्गत पकरी आराजी से इवेन्ट संख्या 11180 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों मे मारपीट / विवाद के दौरान एक व्यक्ति को घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा 06 मिनट में घटना स्थल पर पहुंचकर मारपीट के दौरान घायल व्यक्ति को इलाज हेतु जरिए एम्बुलेंस प्रा0 स्वा0 केन्द्र सेमरियावां भेजवाया गया तथा घटना के संबन्ध में थाना दुधारा को अवगत कराया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर मारपीट में घायल व्यक्ति को अस्पताल भेजवाकर उसकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ –* मु0आ0 संजय पाल, आ0 रंजन राजभर, हो0चा0 उमेश कुमार ।