शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
संत कबीर नगर
जनपद में *मिशन शक्ति अभियान* के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *डॉ0 कौस्तुभ* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक * संतोष कुमार सिंह* के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल * अम्बरीश भदौरिया* के निकट पर्यवेक्षण में थाना बखिरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 266/21 धारा 376 भा0द0वि0 मे वांछित अभियुक्त नाम पता सुनील पुत्र हरिचरन निवासी मेडरापार थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा वादी की बहन के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी, जिसके संबंध मे वादी द्वारा दिनांक 25.08.2021 को थाना बखिरा पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए आज दिनांक 26.08.2021 को थाना बखिरा पुलिस द्वारा उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण*- थानाध्यक्ष बखिरा उ0नि0 चन्दन कुमार मय हमराह ।