बाराबंकी
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी आकाश तोमर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, दिये गयेआवश्यक दिशा निर्देश

दिनांक 21.08.2019 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी आकाश तोमर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, उक्त आकस्मिक निरीक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन की साफ-सफाई, मेस, बैरिक, शस्त्रागार,परिवहन शाखा, पौधारोपण,आर0टी0सी0 का निरीक्षण किया गया एवं पुलिस लाइन में चल रहे आरक्षी प्रशिक्षण से सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी कर आरक्षी प्रशिक्षण के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।