पीआरवी 2545 द्वारा दो पक्षों में हो रहे विवाद / मारपीट को कराया शान्त
संतकबीरनगर – पीआरवी 2545 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत मैलानी से इवेन्ट संख्या 02587 से कालर ने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट / विवाद होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर 05 मिनट में पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर दो पक्षों को विधिक कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली खलीलाबाद के सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर एक बड़ी घटना घटित होने से बचा लिया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ* – मु0आ0 विद्यानन्द यादव, म0आ0 पूजा गौड़, म0आ0 सीमा यादव, हो0चा0 सुनील पाण्डेय ।