संतकबीरनगर
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा महिला की हत्या का 24 घंटे के अन्दर खुलासा

दिनॉक 31.01.2021 को थाना धनघटा क्षेत्रांतर्गत विद्या देवी पत्नी रामनयन उम्र करीब 45 वर्ष निवासी मुहम्मदपुर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर का शव ग्राम मोहम्मदपुर के बाहर टिकुलिया तालाब के किनारे संदिग्ध अवस्था मे पाया गया था जिसके उपरान्त युवती के शव को शव परीक्षण हेतु भेजा गया था । शव परीक्षण रिपोर्ट में महिला की मृत्यु का कारण उसके सिर पर चोट होना बताया गया । जिसके उपरान्त थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 49 / 2021 धारा 302 भादवि व 3(2)V का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा क्षेत्राधिकारी धनघटा अम्बरीश भदौरिया के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा को उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । गठित टीम द्वारा आज दिनॉक 01.02.2021 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम ग्राम रामपुर बारकोनी चौराहा के आगे पीपल पेड़ के पास से घटना मे संलिप्त अभियुक्त विरेन्द्र उर्फ शक्तिमान पुत्र हरिराम कहार निवासी मोहम्मद पुर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनर को गिरफ्तार कर लिया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल एक अदद डंडा को घटनास्थल के पास गेहूं के खेत से बरामद किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –
विरेन्द्र उर्फ शक्तिमान पुत्र हरिराम कहार निवासी मोहम्मद पुर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनर ।
बरामदगी का विवरण –
1- आलाकत्ल एक अदद डंडा ।
अन्य विवरण–
उक्त अभियुक्त द्वारा बताया कि मैं नशा करने वाला व्यक्ति हूं और कल शाम को पुलिया पर बैठा था । जब विद्या देवी राख लेकर अपने खेत जा रही थी उन्हे अकेली देखकर मैं भी उनके पीछे-पीछे चल दिया जब वह राख फेककर जैसे ही पीछे मुड़ी कि मुझे देखकर हटने के लिए कहा, मैं नहीं हटा बल्कि उनके हाथ को पकड़ लिया तो वह छुड़ाकर वापस पश्चिम दिशा की तरफ भागीं परन्तु नाले में कीचड़ व पानी होने के कारण वह भाग नहीं सकी और मैंने उन्हें नाले में ही पकड़ लिया । पुरानी रंजिश को लेकर मैं गुस्से में आकर वहां पर मछली पकड़ने वाले डंड़े से मैने उसके गले व सिर पर व मार दिया, वह वहीं पर गिरकर बेहोश हो गयी फिर मैं डर के मारे ड़ड़ा वहीं गेहूं के खेत में फेककर भाग गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण :-
प्रभारी चौकी पौली उ0नि0 विवेकानन्द तिवारी, हे0कां0 संतोष सिंह, हे0कां0 अशोक कुमार, कां0 विनोद कुमार ।