मारपीट करने के मामले में बाल अपचारी गिरफ्तार
संतकबीरनगर
थाना बखिरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 213/19 धारा 313/323/504 भा0द0वि0 के मामले में वाँछित अभियुक्त नाम पता रोहित यादव पुत्र रामकेश यादव निवासी कानापार थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि उक्त बाल अपचारी द्वारा दिनांक 2.05.2019 को वादी की बहन के साथ मारपीट व गाली गुप्ता करने से वादी के बहन का गर्भ नष्ट हो हो गया था जिसके उपरान्त वादी द्वारा थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमें आज दिनांक 12.11.2020 को उक्त बाल अपचारी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।