बाराबंकी
थाना जहांगीराबाद पुलिस ने 01 शातिर चोर को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा चोरों/ लुटेरों/ पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं क्षेत्राधिकारी नगर के दिशा निर्देशन में जहांगीराबाद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त मो0 अजीज पुत्र गुलाम दस्तगीर निवासी अजगना थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 02.08.2019 को समय 12:10 बजे, प्राइमरी स्कूल अजगना, थाना जहांगीराबाद, जनपद बाराबंकी, से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद पम्पिंग सेट का पंखा, 01 अदद बैण्ड बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जहांगीराबाद पर मु0अ0स0 195/19 धारा 379/411 भादवि0 पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
- मो0 अजीज पुत्र गुलाम दस्तगीर निवासी अजगना थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी
गिरफ्तारी का स्थान व पता
दिनांक 02.08.2019 को समय 12:10 बजे, प्राइमरी स्कूल अजगना, थाना जहांगीराबाद, जनपद बाराबंकी।
बरामदगी का विवरण
- एक अदद पम्पिंग सेट का पंखा।
- एक अदद बैण्ड।
पुलिस टीम
- उ0नि0 उपेन्द्र सिंह भदौरिया थाना जहांगीराबाद, जनपद बाराबंकी।
- का0 रामसुन्दर, का0 नरेन्द्र सिंह थाना जहांगीराबाद, जनपद बाराबंकी।
