बाराबंकी
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं वांछितों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 02.08.2019 को कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर नगरपालिका परिषद के पीछे थाना कोतवाली नगर से समय 00:20 बजे इण्डियन बैंक के नीचे ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की योजना बनाते हुए अभियुक्तगण 1. सब्बीर पुत्र नूर हसन निवासी पीरबटावन थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी, 2. इरफान पुत्र खालिद निवासी बंकी थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी, 3. अय्यूब पुत्र जुबेर निवासी नबीगंज थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी, 4. मो0 समीम पुत्र मो0 यासीन निवासी ढ़कौली थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अदद चाभी का गुच्छा, 02 अदद पेचकस, 01 अदद माचिस व 100 रुपये नकद बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 678/19 धारा 401 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- सब्बीर पुत्र नूर हसन निवासी पीरबटावन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- इरफान पुत्र खालिद निवासी बंकी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- अय्यूब पुत्र जुबेर निवासी नबीगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- मो0 समीम पुत्र मो0 यासीन निवासी ढ़कौली थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 02.08.2019 को समय करीब 00:20 बजे, नगरपालिका परिषद के पीछे प्राइमरी स्कूल से, थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
- 01 अदद चाभी का गुच्छा।
- 02 अदद पेचकस।
- 01 अदद माचिस।
- 100 रुपये नकद।
पुलिस टीम
- उ0नि0 संजय कुमार पाण्डेय प्रभारी चौकी प्रभारी सिटी थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 मुन्ना सिंह प्रभारी चौकी सुमैया थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 रामेश्वर प्रसाद सिंह, हे0का0 राजेन्द्र, हे0का0 सुरेन्द्र यादव थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी।
- का0 महेश प्रताप, का0 विजय, का0 राजकुमार थाना कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी।