रिपोर्ट, मोहम्मद सादिक
लोहरौली सन्त कबीर नगर
क्षतिग्रस्त पुलिया मौत को दे रहा दावत

बीएमसीटी बस्ती- मेहदावल मार्ग पर स्थित पिपराहंकार तथा लोहरौली के बीच स्थित पुलिया की पटरी क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। जानकारी के बाद भी संबंधित जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं। मामले को लेकर क्षेत्रवासी हलकान नज़र आते हैं।
बीएमसीटी बस्ती- मेंहदावल मार्ग पर स्थित पिपराहंकार- लोहरौली के बीच स्थित पुल की पटरी क्षतिग्रस्त हो जाना क्षेत्रवासियों सहित राहगीरों की परेशानी का कारण बना हुआ है। जिससे कि आये दिन दुर्घटना की आंशका के चलते क्षेत्रवासी हलकान नज़र आते हैं। इस पुल की पटरियां क्षतिग्रस्त होना आम बात हो गयी है। महीनों पहले पटरी क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद विभाग द्वारा पटरी की मरम्मत करा दिया गया था इस सड़क पर दुपहिया, चार पहिया तथा भारी वाहनों का आना जाना लगा रहता है। इतनी महत्वपूर्ण सड़क पर पुल की पटरी का क्षतिग्रस्त होना दुर्घटनाओं की दावत दे रहा है। जानकारी व मांग के बाद भी संबंधित जिम्मेदार मामले में अनभिज्ञ बने हुए हैं। क्षेत्रवासी राजू गुप्ता, बजरंगी लाल, मु. नईम, संजय गुप्ता, सोनू गुप्ता, मु. खलील, प्रदीप गुप्ता, खुर्शीद अहमद, सुनील कुमार, रामू, कमरूद्दीन, अजहरुद्दीन, राजू, नदीम, अहमद जमाल, खालिद कमाल, दयाराम त्रिपाठी आदि ने प्रशासन से उत्पन्न समस्या के समाधान की मांग किये हैं।
- लापरवाही पूर्वक आपरेशन, हॉस्पिटल को सात लाख ब्याज समेत अदा करने का आदेश
- नगर पालिका परिषद खलीलाबाद शहर के टाउन 2 में लगातार बिजली की कटौती से जनता बेहाल
- मोटरसाइकिल देने की सजा भुगत रहा हूँ साहब, छुड़ा दीजिए
- ग्राम पंचायत अगौना में भव्य वन महोत्सव का आयोजन
- गाटा संख्या 375 की कथित गलत हिस्साकशी की जांच होगी