संतकबीरनगर (जितेंद्र चौधरी)

आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 200 शीशी अवैध बंटी बबली ब्राण्ड कच्ची शराब बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 200 शीशी अवैध बंटी बबली ब्राण्ड अवैध कच्ची शराब ( धारिता 200 मिली प्रत्येक) के साथ एक अभियुक्त नाम पता सुरेश यादव पुत्र लालमन यादव निवासी ददरा थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर को डडिया बाजार से गिरफ्तार कर थाना मेंहदावल पर मु0अ0सं0 140/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण– उ0नि0 श्री राजाराम यादव, हे0का0 अवधेश शर्मा, हे0का0 हरिकेश बहादुर, का0 अंजीत पाल ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 03 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।.
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 122 वाहनो से 74700 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 22-06-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 122 वाहनो से 74700 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
- भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर आधारित भोजपुरी फिल्म “बहन की शादी” का खलीलाबाद में भव्य मुहूर्त
- डीएम व एसपी द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह(किशोर) बस्ती का किया गया औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- न्यूज़ कवरेज करने गए पत्रकार ही हुए खतरों के शिकार…
- ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
- संत कबीर सुर-ताल महोत्सव प्रतियोगिता