जिले की सभी सीएचसी पीएचसी पर बनेगा कोरोना हेल्प डेस्क
– जांच के विभिन्न उपकरणों से लैस रहेंगे कर्मचारी
– कोरोना हेल्प डेस्क पर लगेगा अलग से साइन बोर्ड
संतकबीरनगर, 22 जून 2020(जितेंद्र चौधरी)

कोरोना जैसी महामारी से लोगों की सुरक्षा के लिए अब जिले सभी सीएचसी और पीएचसी पर कोरोना हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। यह हेल्प डेस्क ओपीडी के बाहरी क्षेत्र में बनेगा। यहां हर रोज आने वाले मरीज व तीमारदार की जांच की जाएगी। डेस्क पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी मरीजों की जांच के लिए उपकरणों से लैस होंगे।
सीएमओ डॉ हरगोविन्द सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते देश ढ़ाई माह तक लॉकडाउन रहा। संक्रमण पर नकेल कसने के लिए इमरजेंसी छोड़ स्वास्थ्य की सारी सुविधाएं भी बंद रखी गईं। अब सीएचसी-पीएचसी के साथ ही हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर ओपीडी शुरू की गई है। यहां हर मरीज व तीमारदार की जांच करने के लिए अलग व्यवस्था की जा रही है। सभी डेस्क पर कोरोना से बचाव के सभी उपकरण उपलब्ध कराया जा रहा है। अलग से बोर्ड लगाया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव के निर्देश पर जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी पर यह व्यवस्था शुरु कराई जा रही है।
यह सुविधा मिलेगी
कोरोना हेल्प डेस्क पर इन्फ्रारेड थर्मामीटर, पल्स आक्सीमीटर के साथ स्टाफ तैनात होगा। लोगों की जांच करते समय कर्मचारी अपने को पूरी तरह से अलर्ट रखेंगे।
ऐसे होगी जांच
एसीएमओ आरसीएच डाॅ मोहन झा ने बताया कि इन्फ्रारेड थर्मामीटर से स्क्रीनिग, एक रोगी के साथ मात्र एक तीमारदार की अनुमति, सभी को मॉस्क लगाना अनिवार्य, जुखाम, खांसी, बुखार और सांस में तकलीफ से पीड़ितों की अलग जांच, भीड़ होने पर पंजीकरण काउंटर और शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य, बीपी, शुगर के मरीजों को एक बार में एक माह की दवा देनी होगी।
- दवा-इलाज में खर्च रुपए 2.87 लाख के साथ 60 अतिरिक्त भुगतान करने का आदेश
- ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों ने फार्मासिस्ट संघ के बंद को दिया जोरदार समर्थन, उत्तर प्रदेश में लाखों मरीज प्रभावित
- डीएम द्वारा निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का किया गया स्थलीय निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
- 20 मई 2026 को लगायी जाएगी सचल ग्राम न्यायलय
- डीएम की अध्यक्षता में जनपद के सर्राफा व्यापारियों के साथ हुई बैठक